Breaking

रविवार, 17 मार्च 2019

मार्च 17, 2019

फीनिक्स लाइट्स (1997)


    13 मार्च 1997 को अमेरिका के एरिझोना, नेवडा और मेक्सिकन राज्य सनोरा में कई लोगोने आसमान में एक त्रिकोणी UFO देखा।
                               रिपोर्ट के मुताबिक एक त्रिकोणाकार UFO जिसपर 5 लाइटे थी, बिना कोई आवाज किये, बेहद कम उचाई पर शहर के ऊपर मँडरा रही थी। उस दिन कुल दो वाकिये हुए थे। एक वोह रोशनी जो अमेरिका के बाकि जगहों पर आसमान में शहरो पर से गुजर रही थी और एक फीनिक्स शहर जहा ये रोशनी एक दम स्थिर नजर आ रही थी। इस घटनाओ की कई लोगोने तस्बीरे ली। कई लोगोने वीडियोस भी बनाये। जिन्हे डिस्कवरी चैनल और द हिस्ट्री चैनल जैसे बड़े चैनलों पर भी दिखाया गया।
                                        लेकिन सेना ने इस बात से इंकार कर दिया की उस रात आसमान में कोई UFO था। लेकिन जब NOAA डेटा सामने आया तो उसमे सेना की पोल खुल गई। रेडार पर साफ-साफ एक अग्यात यान नजर आ रहा था। अमेरिका के इतिहास में रोजवेल के बाद फीनिक्स लाइट्स सबसे मशहूर घटना है।
                                       
वोह रोशनी 2007 और 2008 में दुबारा देखे जाने की बाते सामने आई थी। इस  भी सेना ने इस बात को ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा वह हीलियम बलून की फ्लेम थी।   

शनिवार, 16 मार्च 2019

मार्च 16, 2019

द बेल्जियम वेव (1989-1990)


    नवम्बर 1989 के अंत में बेल्जियम में कई लोगो ने आसमान में एक त्रिकोणी आकर की अग्यात यान को देखे जाने की रिपोर्ट दी। लेकिन किसीने भी कोई फोटो या कोई सबुत सामने नहीं लाया था। लोगोके मुताबिक वह चीज सपाट त्रिकोणी आकर की थी।  जिसमे कोणों पर कम रोशनी वाली लाईटे थी।
   बेल्जियम UFO लहर 30-31 मार्च 1990 की रात की घटनाओ के साथ चरम पर थी। उस रात रडार पर एक अग्यात वस्तु को देखा गया। सेना ने अपने दो   F-16 विमानों को तुरंत ही जाँच करने भेजा। लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। क्युँ की उन्हें कुछ दिखाई ही नहीं दिया। रडार पर जो अग्यात चीजे दिखाई दी थी, दरसल वोह वहा थी ही नहीं। क्युँ की पायलटो को वहा पोहचने पर कुछ नहीं नजर आया। या शायद पायलट उसे देख ही नहीं पा रहे थे ! कही उन्होंने खुदको अद्रुश्य तो नहीं कर लिया था ? चाहे जो हो लेकिन इस घटना से सेना ही परेशान थी। उस रात और कही भी UFO देखे जाने की रिपोर्ट नहीं मिली। लेकिन अगले दो हफ्तों में 143 लोगोने उस अग्यात यान को देखे जाने का दावा किया।
 बेल्जियम वेव के तहत पुरे देश में हजारो लोगो ने आसमान में अग्यात यानो को देखने का दावा किया। इस बारेमे ना तो सरकार और ना ही सेना ने कोई स्पष्टीकरण दिया। क्युँ की वोह खुद ही इन घटनाओ को समजने में असमर्थ रहे थे।

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

मार्च 15, 2019

रॅडलेशम जंगल में UFO (1980)


                                                                          26 दिसम्बर 1980 को इंग्लैंड के सफोल्क काउन्टी के इप्सविच शहर के पूर्व में 13 KM दुरी पर स्थित ब्रिटिश रॉयल एयर फ़ोर्स के RAF Woodbridge इस केन्द के पूर्वी द्वार पर सुरक्षा रक्षकोने सुबह लगभग 3 बजे सामने जंगल में एक चमकदार चीज को आसमान से नीचे उतरते देखा। पहले उन्हें लगा की शायद कोई विमान होगा जो क्षतिग्रस्त हो गया हो। लेकिन जब वोह जंगल में पहुंचे तो उस यान को देखकर हैरान थे, जिसे वोह क्षतिग्रस्त विमान समझ रहे थे, वह एक ऐसा यान था जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। वह चमकीली धातु का बना हुवा था। उसपर अग्यात आकृतियाँ बानी हुयी थी। साथ में उसपर कई सारी लाइटे भी थी। उनकी रोशनी बोहोत तेज थी। जब रक्षक उसके पास जाने लगे तो वह यान तेजीसे ऊपर उठा और चला गया।
                                      सुबह जब अधिकारी घटना की जाँच करने पहुंचे तो उन्हें वहा त्रिकोणी निशान मिले। साथ ही वहा रेडिशन का स्तर भी ज्यादा था। यह घटना ब्रिटेन के इतिहास में रोजवेल की तराह मशहूर है। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी खुद सेना के जवान होने के कारन इस घटना की सत्यता पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता। 

गुरुवार, 14 मार्च 2019

मार्च 14, 2019

मॅनिस UFO की घटना (1979)


            11 नवम्बर 1979 को दुनिया के इतिहास में पहली बार किसी व्यावसायिक विमान को UFO के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस दिन TAE Supercaravelle नामक विमान अपने फ्लाइट JK-297 को साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया) से लॉस पाल्मस की ओर ले जा रहा था। जिसके पायलट थे फ्रांसिस्को जेवियर लेर्डो डी तेजदा। करीब रात 11 बजे उन्हें अपने विमान के पास ही लाल रोशनी के गोलों का समूह नजर आया। पहले उन्हें लगा की वह शायद कोई विमान होगा। इस लिए उन्होंने उससे रेडिओ संपर्क बनाने की कोशीश की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुवा। वोह लाल रोशनियाँ विमान के कुछ ज्यादाहि करीब आ रही थी। उन्होंने इस बारेमे जानकारी पाने के लिए बार्सिलोना के उड़ान नियंत्रण केंद्र और टोरेजोन डी अर्दोज (मैंड्रिड) के सैन्य रडार से संपर्क किया। लेकिन दोनों भी इस बारेमे कोई जानकारी नहीं दे पाए। वोह लाल रोशनियाँ विमान के ज्यादाही करीब आने के कारन पायलट विमान की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। उन्होंने विमान को थोड़ा नीचे लाया। लेकिन वह चीज अभी भी उनका पीछा कर रही थी। आखिर पायलट ने अपने सहाय्यको के साथ बात करके आपातकालीन लैंडिंग करने का निर्णय लिया। विमान को मॅनिस के हवाई अड्डे पर उतारा गया।
                इसके बाद भी रडार पर 3 UFO दिखाई दिए। उनमे से एक तो हवाई अड्डे के रनवे के बेहद करीब से गुजरा। सेना को इसकी जानकारी मिलते ही नजदीक के एयरबेस लॉस लैलनोस (एल्बासेट) से Miraj F-1 ने UFO की जानकारी पाने के लिए उड़ान भरी। उसके पायलट थे कप्तान फर्नांडो कोमरा। पायलट अपनी अधिकतम गति से उसका पीछा कर रहे थे। लेकिन डेढ़ घंटे तक पीछा करने के बाद इंधन की कमी के कारण पायलट को लौटना पड़ा। और वह रोशनी भी गायब हो गयी थी। 

बुधवार, 13 मार्च 2019

मार्च 13, 2019

तेहरान UFO की घटना (1976)


        19 सितम्बर 1976 की सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में एक UFO दिखाइ दिया। वह UFO सेना के रडार पर भी आने के कारण सेना ने अपने दो F-4 Phantom I I जेट लड़ाकू विमान भेजे। लेकिन उस UFO का पीछा करते वक़्त उसके नजदीक जाने पर जेट विमानोंके पायलट को विमान के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणो मे खराबी नजर आइ। उसका रेडिओ भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।
     इस घटना की सत्यता को लेकर कई विवाद है। कुछ जानकारों का मानना है की उस दिन उल्कावर्षा हुयी थी। शायद गलती से उसे ही UFO समझा गया,  और रही बात जेट विमान में गड़बड़ी की तो इस F-4 जेट विमानो मे यह आम बात होना बताया जाता है। लेकिन यहाँ कुछ सवाल अभी भी अनसुलझे है -
अगर वोह सिर्फ एक उल्का वर्षा थी तो पायलट उस चीज़ का एक निश्चित दिशा में पीछा कैसे कर रहे थे ? और उसके पास जाने पर ही विमान में गड़बड़ी कैसे आइ ? जबकि उसके दूर जाने पर सारे उपकरण सामान्य हो गए। इन सवालों के जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया है।   

मंगलवार, 12 मार्च 2019

मार्च 12, 2019

केक्सबर्ग UFO की घटना (1965)


      9 दिसंबर 1965 की शाम अमेरीका के कम से कम 6 राज्यों और कॅनडा के ओन्टारिओ के इलाके में हजारो लोगो द्वारा आसमान में एक बड़ा आग का गोला देखा गया था। मिशिगन और ओहायो के नागरिको ने शिकायत की थी की उन्होंने आसमान में जलते हुए धातु के मलबे को देखा था और जिसके कारण घास में आग लगी थी। जब की पिट्सबर्ग के इलाके में आग के गोले के साथ तेज़ आवाज को भी लोगोने सुना था। पिट्सबर्ग से लगभग 30 मील दक्षिण-पूर्व में केक्सबर्ग गांव में लोगोने जंगल में कुछ दुर्घटनाग्रस्त होने की सुचना दी।
                                    लोगो के सुचना मिलते ही सेना हरकत में आइ। सेना के अधिकारियो ने जंगल को अपने कब्जे में लेकर आम लोगोके वहा जाने पर पाबन्दी लगा दी। लोगोने बताया की उस रात सेना ने यहाँ एक बड़ा ट्रक लाया था और बादमे उस ट्रक पर कुछ ले गए थे जो ढका हुवा था। बादमे सेना ने यह बयान जारी किया की वहा उन्हें कुछ नहीं मिला था। केक्सबर्ग के स्वयंसेवी फायर फायटर ने यह दावा किया था की उसने उस रात जंगल में एक बड़ी गोलाकार वस्तु को देखा था, जिसपर अग्यात चित्रलिपिया अंकित थी। 

सोमवार, 11 मार्च 2019

मार्च 11, 2019

लेवलँड UFO (1957)


                                                            अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थित लेवलँड इस शहर के लिए 2 नवम्बर 1957 की शाम बेहद ही हैरतंगेज थी। लेवलँड के पश्चिम में 6 KM की दुरी पर गाड़ी चला रहे 2 खेत-मजदूरोने पुलिस को UFO की रिपोर्ट दी। उन मजदूरोका नाम था 'पेट्रो सौकेडो' और 'जो सॅलज' i सौकेडो ने पुलिस अधिकारी 'ए जे फाउलर' जो पुलिस स्टेशन में नाइट-डेस्क काम कर रहे थे, उन्हें बताया की वोह दोनों (सौकेडो और सॅजल) गाडीसे जा रहे थे, तो उन्हें सड़के पास नीली रोशनी दिखाई दी। तभी अचानक उनकी गाड़ी का इंजन बंद हो गया। जब वह अग्यात वस्तु उनके ट्रक के पास आई तो डर के मारे सौकेडो गाडीसे बाहर कूद गया। उसने जो को भी आवाज लगाई लेकिन जो गाडीसे बाहर नहीं आया। सौकेडो ने बताया की जब वह अग्यात वास्तु उनके गाड़ी के पास आई तो उन्हें भयंकर गर्मी का एहसास हुवा। लेकिन उनकी बातो पर ऑफिसर फाउलर को विश्वास नहीं हुवा। उनकी बात को उसने अनदेखा कर दिया। लेकिन फाउलर को कहा पता था की यह घटना तो बस शुरवात है।
                                                                      एक घंटे बाद 'जीम व्हीलर'नामक एक ड्रायव्हर ने रिपोर्ट दी की एक 200 फीट लंबी अण्डे के आकर की अग्यात वस्तुने उनकी गाड़ी का रास्ता रोका। उस चीज के पास जातेही गाडीका इंजन पूरी तरह से बंद हो गया। जब व्हीलर अपनी गाड़ी से बाहर आया तो वो अग्यात चीज उड़ कर चली गई। उस चीज के जातेही गाडीका इंजन फिर से शुरू हो गया। इस घटना के बाद 10:55 बजे लेवलँड के उत्तर-पूर्व में एक विवाहीत जोडने बताया की उन्हें आकाश में एक तेज चमक दिखाई दी। इस दौरान उनके गाड़ी के हेडलाइट्स और रेडिओ कुछ सेकंड के लिए बंद हो गए थे। इस घटना के पांच मिनिट बाद ही एक और रिपोर्ट आई। 'जोस अल्वारेज' नामक व्यक्तीने दावा किया की शहर के उत्तर में 18 KM की दुरी पर उन्हें एक विचित्र वस्तु दिखाई दी और जब तक वो वस्तु वहा से चली नहीं गई उनकी गाड़ी काम नहीं कर रही थी।
                                                       अब रात के 12 बज चुके थे यानी 3 नवम्बर शुरू हो गया था। रात 12:05 पर टेक्सास टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के 'नेवल राइट' नामक  विद्यार्थी ने बताया की शहर से 16 KM दूर पूर्व में उसकी गाड़ी अजीब व्यवहार कर रही थी। गाडीका इंजन तेज आवाज कर रहा था। गाडीके मीटर की सुईया तेजीसे इधर-उधर हो रही थी। गाड़ी के हेडलाइट्स धीरे-धीरे मंद होकर बंद हो गई। जब गाड़ी के इंजन की जाँच करने के लिए वो बाहर निकला तो उसने देखा की रास्तेमे एक 100 फीट लंबी विशाल अग्यात वस्तु थी। वह वस्तु हवा में ऊपर उठी और वहासे चली गई। उसके वहासे जातेहि गाड़ी पूरी तरह से सामान्य हो गयी। रात 12:15 बजे ऑफिसर फाउलर को एक और रिपोर्ट मिली। इस बार 'फ्रैंक विलियम्स' नामक एक किसान ने दावा किया की रास्तेमें एक विचित्र बड़ी वस्तुसे उनका सामना हुवा। उस चीज के पास पहुचते हि उनकी गाड़ी बंद हो गई और जब वोह चीज चली गई उनकी गाड़ी फिरसे शुरू हो गई। इसी तरह के अनुभव की रिपोर्ट 12:45 को 'रोनॉल्ड मार्टिन' और 01:45 को 'जेम्स लॉना' ने की। बाकी सब की तरह इन दोनों की गाड़िया भी बंद हो गयी थी।
                                       अब तक कई पुलिस कर्मी इन घटनाओकी जाँच में लग चुके थे। जिनमे पुलिस अधिकारी 'शेरिफ वियर क्लेम' भी शामिल  थे। जिन्होंने खुद 01:30 बजे आकाश में एक विचित्र चीज को घुमते हुए देखा। रात के 01:45 बजे लेवलँड के फायर चीफ 'रे जोन्स' ने भी उस अग्यात विचित्र वस्तु को देखे जाने और इस दौरान गाड़ीमे गड़बड़ी का दावा किया।
             2-3 नवम्बर की रात के दौरान लेवलँड पुलिस विभाग को कुल मिला कर 15 UFO की रिपोर्ट मिली।    

रविवार, 10 मार्च 2019

मार्च 10, 2019

लुबॉक लाइट्स (1951)


  25 अगस्त 1951 को रात को टेक्सास के तीन विज्ञान के प्रोफेसरोने अपने घर के पीछे के हिस्से में 20-30 रोशनी के गोलोको देखा।
    दरअसल में स्थित टेक्सास टेक्नॉलॉजिकल यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसर डॉ.ए.जी.ओबर्ग (केमिकल इंजिनियर), डॉ.डब्लू एल डकर (पेट्रोलियम इंजिनियर) और डॉ.डब्लू आई रॉबिन्सन (भूवैज्ञानिक) अपने घर के पिछवाड़े में बैठे थे, तभी उन्हें इन लाइट्स का समूह आकाश में तेजीसे उडाता हुवा दिखाई दिया। दूसरे दिन उन्होंने इस घटना की जानकारी समाचार पत्रों को दी। सेनाने भी इस घटना की जाँच की लेकिन उस जाँच के नतिजोको गोपनीय रखा गया। 

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

मार्च 08, 2019

मारीयाना UFO (1950)

                                                         15 अगस्त 1950 को "ग्रेट फॉल्स इलेक्ट्रिक मायनर-बेसबॉल टीम" के जनरल मॅनेजर और उनके सेक्रेटरी दोनोने आसमान में 2 अग्यात चाँदी जैसी चमकने वाली वस्तुओ को तेजीसे जाते हुए देखा। इस नज़ारे को देखते ही वह अपनी कार में भागते हुए गया और अपना 16mm का मूव्ही कैमरा लेकर आया। उसने अपने कैमरे से 2 UFO की 16 सेकंड की रिकॉर्डिंग की। बादमे पुरे देश की मिडिया ने इस खबर को सर पे उठाया था। 

गुरुवार, 7 मार्च 2019

मार्च 07, 2019

मैकमिनविल UFO तस्वीरें (1950)


                                                                                 
यह घटना है 11 मई 1950 की एवलिन ट्रेंट नामक महिला अपने फार्महाउस पर लौट रही थी। तभी उसने ऊपर एक धातुकी गोलाकार डिस्क को उड़ते हुए देखा। उसने अपने पतिको बाहर बुलाया। वोह बाहर आया और जब उसने UFO को देखा, तो तेजीसे अपने फार्महाऊस में जाकर वह कॅमेरा लेकर आया। उसने उस UFO के ग़ायब होने से पहले उसकी 2 तस्वीरें ली। उन तस्वीरोंको बादमे समाचारपत्रों और लाइफ मैगज़ीन में भी छापा गया था। 

शुक्रवार, 1 मार्च 2019

मार्च 01, 2019

गॉर्मन UFO डॉगफाइट (1948)

             1 अक्टूबर 1948 की रात नॉर्थ डकोटा एयर नॅशनल गार्ड के पायलट जॉर्ज गॉर्मन रात की उड़ान का आनंद ले रहे थे। कंट्रोल टॉवर ने उन्हें एक अग्यात यान की सूचना दी।  सूचना मिलते ही तुरंत पायलट गॉर्मन ने उस UFO का पीछा शुरू कर दिया।  अगले 27 मिनट तक गॉर्मन उसका पीछा करते रहे। लेकिन उस यान की रफ़्तार और उसकी कलाबाजियों को देखकर गॉर्मन हैरान थे। उनका ये दावा था की कोई इंसान इस रफ़्तार से उस यान को चला ही नहीं सकता। उस UFO की रफ़्तार बोहोत तेज होनेके बावजूद भी वह किसीभी दिशा में सहजतासे मूड रहा था, जो की किसीभी मानवनिर्मित विमान के लिए संभव ही नहीं था।  

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *