Breaking

सोमवार, 11 मार्च 2019

लेवलँड UFO (1957)


                                                            अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थित लेवलँड इस शहर के लिए 2 नवम्बर 1957 की शाम बेहद ही हैरतंगेज थी। लेवलँड के पश्चिम में 6 KM की दुरी पर गाड़ी चला रहे 2 खेत-मजदूरोने पुलिस को UFO की रिपोर्ट दी। उन मजदूरोका नाम था 'पेट्रो सौकेडो' और 'जो सॅलज' i सौकेडो ने पुलिस अधिकारी 'ए जे फाउलर' जो पुलिस स्टेशन में नाइट-डेस्क काम कर रहे थे, उन्हें बताया की वोह दोनों (सौकेडो और सॅजल) गाडीसे जा रहे थे, तो उन्हें सड़के पास नीली रोशनी दिखाई दी। तभी अचानक उनकी गाड़ी का इंजन बंद हो गया। जब वह अग्यात वस्तु उनके ट्रक के पास आई तो डर के मारे सौकेडो गाडीसे बाहर कूद गया। उसने जो को भी आवाज लगाई लेकिन जो गाडीसे बाहर नहीं आया। सौकेडो ने बताया की जब वह अग्यात वास्तु उनके गाड़ी के पास आई तो उन्हें भयंकर गर्मी का एहसास हुवा। लेकिन उनकी बातो पर ऑफिसर फाउलर को विश्वास नहीं हुवा। उनकी बात को उसने अनदेखा कर दिया। लेकिन फाउलर को कहा पता था की यह घटना तो बस शुरवात है।
                                                                      एक घंटे बाद 'जीम व्हीलर'नामक एक ड्रायव्हर ने रिपोर्ट दी की एक 200 फीट लंबी अण्डे के आकर की अग्यात वस्तुने उनकी गाड़ी का रास्ता रोका। उस चीज के पास जातेही गाडीका इंजन पूरी तरह से बंद हो गया। जब व्हीलर अपनी गाड़ी से बाहर आया तो वो अग्यात चीज उड़ कर चली गई। उस चीज के जातेही गाडीका इंजन फिर से शुरू हो गया। इस घटना के बाद 10:55 बजे लेवलँड के उत्तर-पूर्व में एक विवाहीत जोडने बताया की उन्हें आकाश में एक तेज चमक दिखाई दी। इस दौरान उनके गाड़ी के हेडलाइट्स और रेडिओ कुछ सेकंड के लिए बंद हो गए थे। इस घटना के पांच मिनिट बाद ही एक और रिपोर्ट आई। 'जोस अल्वारेज' नामक व्यक्तीने दावा किया की शहर के उत्तर में 18 KM की दुरी पर उन्हें एक विचित्र वस्तु दिखाई दी और जब तक वो वस्तु वहा से चली नहीं गई उनकी गाड़ी काम नहीं कर रही थी।
                                                       अब रात के 12 बज चुके थे यानी 3 नवम्बर शुरू हो गया था। रात 12:05 पर टेक्सास टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के 'नेवल राइट' नामक  विद्यार्थी ने बताया की शहर से 16 KM दूर पूर्व में उसकी गाड़ी अजीब व्यवहार कर रही थी। गाडीका इंजन तेज आवाज कर रहा था। गाडीके मीटर की सुईया तेजीसे इधर-उधर हो रही थी। गाड़ी के हेडलाइट्स धीरे-धीरे मंद होकर बंद हो गई। जब गाड़ी के इंजन की जाँच करने के लिए वो बाहर निकला तो उसने देखा की रास्तेमे एक 100 फीट लंबी विशाल अग्यात वस्तु थी। वह वस्तु हवा में ऊपर उठी और वहासे चली गई। उसके वहासे जातेहि गाड़ी पूरी तरह से सामान्य हो गयी। रात 12:15 बजे ऑफिसर फाउलर को एक और रिपोर्ट मिली। इस बार 'फ्रैंक विलियम्स' नामक एक किसान ने दावा किया की रास्तेमें एक विचित्र बड़ी वस्तुसे उनका सामना हुवा। उस चीज के पास पहुचते हि उनकी गाड़ी बंद हो गई और जब वोह चीज चली गई उनकी गाड़ी फिरसे शुरू हो गई। इसी तरह के अनुभव की रिपोर्ट 12:45 को 'रोनॉल्ड मार्टिन' और 01:45 को 'जेम्स लॉना' ने की। बाकी सब की तरह इन दोनों की गाड़िया भी बंद हो गयी थी।
                                       अब तक कई पुलिस कर्मी इन घटनाओकी जाँच में लग चुके थे। जिनमे पुलिस अधिकारी 'शेरिफ वियर क्लेम' भी शामिल  थे। जिन्होंने खुद 01:30 बजे आकाश में एक विचित्र चीज को घुमते हुए देखा। रात के 01:45 बजे लेवलँड के फायर चीफ 'रे जोन्स' ने भी उस अग्यात विचित्र वस्तु को देखे जाने और इस दौरान गाड़ीमे गड़बड़ी का दावा किया।
             2-3 नवम्बर की रात के दौरान लेवलँड पुलिस विभाग को कुल मिला कर 15 UFO की रिपोर्ट मिली।    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *