Breaking

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 28, 2019

चाइल्स और व्हॉइटेड की UFO से मुठभेड़ (1948)

                                   
24 जुलाई 1948 को अटलांटा के लिए एक पूर्वी एयरलाईन्स का विमान जा रहा था। जिसके मुख्य पायलट क्लेरेंस चाइल्स और सहाय्यक पायलट जॉन व्हॉइटेड थे। उनका विमान 5000 फीट की ऊचाई पर उड़ रहा था। उस समय आसमान भी साफ था।
                                                                            सुबह 2:45 को चाइल्स ने विमान के ऊपर और आगे एक नीरस लाल चमक देखी। चाइल्स ने ये बात व्हॉइटेड को बताई। उन्हें लगा की यह सेना का कोई नया विमान होगा। लेकिन जल्द ही उनका ये भ्रम टूट गया। वह अज्ञात वस्तु विमान की एक बाजूसे दूसरी बाजु सेकंड में जा रही थी। उसकी इस हैरतंगेज रफ़्तार को देखकर पायलटो को यह यकीन हो गया की यह कोई विमान नहीं है। वह UFO साधारण उन्हें 10-15 सेकंड दिखा। उन्होंने उसका वर्णन "बिना पंखोंवाला यान" इन शब्दों में किया। 

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 27, 2019

थॉमस मँटल ( 1948 )

                                               
                 7 जनवरी 1948 को केंचुकी हायवे पेट्रोलिंग अधिकारियो ने फोर्ट नॉक्स में गॉडमैन आर्मी एयरफील्ड से संपर्क किया। अधिकारियो ने आकाश में उड़ रही एक अग्यात वस्तुके बारे में बताया। उस वक्त हवाई क्षेत्र में पहले से ही चार "F-51D Mastangs" विमान थे। गॉडमैन आर्मी एयरफील्ड ने इन चार विमानों से संपर्क करके उन्हें घटना के बारेमे बताया। तब तीन विमान UFO का पिछा करने लगे। उन तीन विमानों में से एक का पायलट था थॉमस मँटल।
                                                                                                                    वह UFO बादमे ऊपर जाने लगा। तीनो विमान भी उसके पीछे जाने लगे। लेकिन कुछ देर बाद 2 विमान पीछे हट गए। लेकिन थॉमस उनका पिछा करता रहा। 25000 फीट की दुरी तय करने के बाद थॉमस ऑक्सीजन की कमी से बहार आ गया। जिसमे उसकी मौत हो गई। 

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 26, 2019

रोझवेल दुर्घटना (1947)

आज मै आपको दुनिया की सबसे मशहुर "रोझवेल" दुर्घटना के बारेमे बताने वाला हु। दरसल ये वाकिया है 14 जून 1947 का, उस दिन रोझवेल के पास एक अग्यात वस्तु दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। वोह अचानक आसमान से आ गिरी थी। दुर्घटना स्थल पर पहुँचने वाले लोगोने यह कहा की वो कोई यान था। साथ ही लोगोने दुर्घटना के मलबे के साथ कुछ विचित्र शव देखने का भी दावा किया। प्रत्यक्षदर्शीयो का कहना था की वोह शव इंसानोंके बिलकुल नहीं थे। जब सेना को इस बात का पता चला, तो उन्होंने घटना स्थल पर पोहचकर मलबे और शवोंको अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन दूसरे ही दिन अखबारोने यह बात आग की तरह फैला दी की रोझवेल में UFO गिरा था। लेकिन जब लोगोमे इस बात की चर्चा बढ़ने लगी तो सेना ने दावा किया की वह एक "Weather Balloon"(वायुमंडल परिक्षण गुब्बारा) था। 1997 को सेना ने इसपर एक 231 पन्नो की रिपोर्ट भी जारी की। लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुवा,क्युँ की अब तक दुनिया भर के करोडो लोग ये मान चुके थे उस दिन रोझवेल में एक UFO ही दुर्घटनाग्रस्त हुवा था। आज भी रोझवेल दुनिया भर में मशहूर है।    

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 25, 2019

केनेथ अर्नोल्ड और फ्लाईंग सॉसर (1947)

24 जून 1947 को पायलट केनेथ अर्नोल्ड अपने छोटे विमान को माउंट रेनियर के पास उड़ा रहे थे। तब अचानक उन्हें 9 नीले रंग के UFO v-फॉर्म में उड़ते हुए दिखाई दिए। इस घटना को मिडिया और अखबारोने बोहोत उछाला। इस घटना के बाद अगले कुछ हफ्तों तक उत्तर-पूर्वी पैसिफिक क्षेत्र में कई ऐसी घटनाये सामने आई। 

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 23, 2019

मॉरी टापू की घटना (1947)

                               
 21 जून 1947 को 2 हार्बर संरक्षकोने मॉरी टापू के ऊपर आकाश में 6 डोनट आकर की विचित्र वस्तुओंको उड़ाते हुए देखा। उन्होंने बताया की उन UFO ने उनकी नाव पर अग्यात सफ़ेद पदार्थ छोड़ा। इस घटना के बाद उन 2 संरक्षको में से एक जिसका नाम "हेरोल्ड डाहल" था, उसने दावा किया की एक काले सूट वाला आदमी हमे मिलने आया था। उस आदमीने "डाहल" से घटना की जानकारी लेने के बाद कहा की इस बारेमे किसीको मत बताना। UFO के जानकार इसे UFO के इतिहास की ऐसी पहली घटना मानते है जब "मैन इन ब्लैक"(MEN IN BLACK) इन घटनाओ में हस्ताक्ष्येप शुरू किया।  

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 22, 2019

द घोस्ट रॉकेट्स (1946)

सन 1946 एक ऐसा साल था जब स्विडन देश के आसमान में अजीब और अग्यात वस्तुए सबसे ज्यादा देखी गई। ये संख्या इतनी ज्यादा है की ना सिर्फ इस देश में बल्कि पुरी दुनिया के इतिहास में भी ये तादाद सबसे ज्यादा है। लगभग 2000 विचित्र और अग्यात वस्तुए स्विडन के आसमान में 1946 को नजर आई। यानी हिसाब किया जाये तो हर रोज कम से कम पांच विचित्र घटनाये स्विडन में घटित हो रही थी। स्थानिक लोगोने उन्हें "द घोस्ट रॉकेट्स" का नाम दिया। क्यों की वह दिखने में रॉकेट्स जैसे थे और उनसे तेज आवाज भी आती थी। लेकिन वह असल में ना कोई विस्फोट करते थे ना कोई हमला, और जहा लोगोने उन्हें गिरते देखा, वहा जानेपर उन्हें कोई निशान भी नहीं मिले।  जैसे वोह थे ही नहीं। देखने वालो को ये लगता था की उन्होंने खुली आँखोंसे कोई सपना देखा हो। जब सरकार ने इसकी जाँच करवाई तो उन्हें भी कुछ समझ नहीं आया। आखिर में उन्होंने यह निष्कर्ष निकला की शायद लोगोने उल्कावर्षा देखि हो। लेकिन शायद सरकार ये बात भूल गई की  उल्कावर्षा पुरे साल भर नहीं चलती।   

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 21, 2019

लॉस एंजिल्स की लड़ाई (1942)


                                 
 यह घटना है २४ फरवरी 1942 की जब अमरीका ने दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हुए महज 2 महीने ही हुए थे। अचानक सुबह 3 बजे 37 वि कोस्ट आर्टिकल ब्रिगेड ने 1400 से अधिक गोले आसमान में दागने शुरू कर दिए। उन्हें लगा था की जापान ने हवाई हमला शुरू कर दिया।
                                                                                       लेकिन बादमे सेनाने बयान दिया की "अलार्म" की खराबी इस घटना का कारण बनी। लेकिन आज भी कई लोग मानते है की उस रात वहा एक UFO था और उसी को जपानी हवाई जहाज समझकर उसपर हमला किया था। इस बात को छुपाने के लिए उन्होंने अलार्म की गड़बड़ी को आगे किया।  

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 20, 2019

केप गिरार्डो दुर्घटना (1941)

सन 1941 की यह बात है। रेवरेंड विलियम हाफमैन नामक चर्च के फ़ादरी को दुर्घटना के पीड़ितोंकी प्रार्थना करने के लिए मिसौरी के केप मिरार्डो में बुलाया गया।  वहा जानेपर उन्होंने वह पुलिसकर्मियों, अग्निशामकों FBI एजेंटो की भीड़ लगी देखि। जब उन्हें दुर्घटनाग्रस्त लोगोके पास ले जाया गया, वहा उन्होंने एक विशाल डिस्क की आकर की अनजान चीज को देखा। जब उन्होंने दुर्घटनाग्रस्तोंको देखा तो वोह उन्हें देखकर हैरान थे। क्यूँ की जिन दुर्घटनाग्रस्त लोगोके लिए प्रार्थना करने के लिए उन्हें बुलाया गया था, असल में वोह तो इन्सान ही नहीं थे। उनकी आँखे बड़ी-बड़ी थी और उनका सिर उनके शरीर के मुकाबले बड़ा था। फ़ादरी ने एजंटोंके कहने पर उन जीवोंके लिए प्रार्थना की। बादमे एजंटोने फ़ादरी को इस घटनाको गोपनीय रखने के लिए गोपनीयता की शपथ दिलायी।   

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 19, 2019

ऑरोरा UFO दुर्घटना (1897)


17 अप्रैल 1897 में टेक्सास के अरोरा में एक UFO खेत में बनी पवनचक्कीसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दुर्घटना में उस UFO का ड्राइवर (जो की इस दुनियाका नहीं था) मारा गया। बादमे वहाके लोगोने उसके शव पर ईसाई तरीकेसे अंत्यसंस्कार करके उसे अरोरा के कब्रिस्तान मे दफना दिया गया.  इस घटना की खबर को 'डलास' और 'फोर्थ वर्थ' इन अखबार मे भी छापा गया था। लेकिन इस घटना की इतनी चर्चा नहीं हुई जितनि की "रोजवेल" हुयी। ऐसी कई घटनाये आज भी अनजान है

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *