Breaking

सोमवार, 3 जून 2019

कॉलराडो की UFO की घटनाएं

                                                        कॉलराडो का इलाका हमेशा से ही एलियंस और UFO से जुडी घटनाओ का केन्द्र रहा है। आज तक हजारो लोगो ने यहाँ आसमान में UFO देखे जाने का दावा किया है। सालो से लोग यहाँ अजीब घटनाओ का सामना कर रहे है। 7 सितम्बर 1967 को एक ऐसी ही अजीब घटना यहाँ सामने आई थी। दरसल यहाँ एक घोडा लापता हुवा था और अचानक 7 सितम्बर को उसकी लाश मिली। घोड़े की मौत का कारण जानने के लिए जब उसका शव परीक्षण किया गया तो सब हक्के-बक्के रह गए। क्युँ की उसके शरीर में खुन की एक बून्द भी नहीं थी। आश्चर्य की बात तो ये थी की उस घोड़े के शरीर पर कोई बड़ा घाव नहीं था। की जिससे सारा खून बहा हो और ना ही वहा पर कोई खुन के निशान मिले थे जहा उसकी लाश मिली थी। तो आखिर उस घोड़े के शरीर में से खुन गायब कहा हुवा ? इस बात का अंत तक कोई जवाब नहीं मिला। इस घटना से जुडी और एक घटना, जिस दिन यह घोडा लापता हुवा था, उसी दिन एक और शाहमुर्ग़ भी लापता हुवा था। लेकिन शाहमुर्ग़ का कोई सुराग नहीं मिला। आप को क़्या लगता है की इन जानवरो के साथ आखिर क्या हुवा होगा ? कही ऐसा तो नहीं की ये जानवर एलियंस के किसी प्रयोग का शिकार थे ?
                                                       कॉलराडो में स्थित एक पार्क जिसका नाम है 'Colorado Gators Reptile Park' । यहाँ पर मगरमच्छ जैसे जीवो की देखभाल की जाती है। इस संस्था में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने रात के आसमान में अजीब चीजे देखने का दावा किया है। इस संस्था में काम करने वाले 'Joe' नामक कर्मचारीने बताया की एक दफा जब रात को वोह अपनी कार से घर जा रहा था। तो उसने देखा की हवा में कुछ फिट ऊपर तीन चमकदार रोशनियाँ उसकी तरफ सामने से तेजीसे से बढ़ रही है। जैसे-जैसे वह नजदीक आ रही थी, वह बड़ी होती जा रही थी। उनकी रफ़्तार कम नहीं हो रही थी। Joe को लगा की अब ये रोशनियाँ उसकी कार से टकराने वाली है। उसे डर लग रहा था। लेकिन वोह रोशनियाँ कार के बेहद नजदीक आकर अचानक मुड़कर दूसरी दिशा में चली गई। इसी संस्था में काम करने वाले Kenny नामक कर्मचारी ने बताया की उसने कई बार आसमान में अजीब तरह का बर्ताव करने वाली रोशनियाँ देखि है। इन कर्मचारियों के साथ- साथ  संस्था के मैनेजर Joy Young भी इन विचित्र घटनाओ के साक्षी रहे है। उन्होंने बताया की एक बार उन्होंने तीन रोशनियों को पहाड़ के ऊपर लगभग 21000 Km/Per Hour की हैरतंगेज रफ़्तार से जाते हुए देखा था। ये रफ़्तार साफ करती  की वोह तीन रोशनियाँ कोई UFO ही था।
                                                      कॉलराडो में इस तरह की घटनाएं इतनी बड़ी तादाद में होती है की एक महिला ने इन घटनाओ को लोग आराम से देख सके इस लिए एक UFO Watch Tower बना डाला। 'जुडी मेसोलाइन' नामक महिला ने यह टॉवर कॉलराडो के 'सँन लुईस व्हली' में बनाया है। इस टॉवर पर कई लोग आते है और यहाँ से कई लोगोने अदभुत नज़ारे देखे है। एक रात तो लगभग जब साठ लोग यहाँ मौजूद थे तो उन्होंने आसमान में दो सिलिंडर आकर के UFO को देखा।   से आप अंदाजा लगा सकते है की यह घटनाएं इस इलाके कितनी आम है।  लेकिन आज तक इसपर सरकार की और से कोई बयान जारी नहीं किया गया। और नाही सेना ने कोई करवाई की है। सरकार जैसे जान बूझकर इसे अनदेखा कर रही है। 
        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *