Breaking

मंगलवार, 30 अप्रैल 2019

एलियंस और हम भारतीय :भाग-2


               एलियन विज्ञान और तकनीकी लिहाज से हमसे कई आगे होनेके कारण हमारे हथियार और हमारी सेना उनका मुकाबला हरगिज नहीं कर सकते। आपको लगता होगा की शायद मै आपको बेवजह डरा रहा हु, लेकिन मेरी बातो में सच्चाई है। जरा सोचिये पहले जो UFO दिखाई देती थी उनकी तादाद कम थी। लेकिन धीरे-धीरे इनकी तादाद बढ़ने लगी। और अब तो वोह इंसानो का अपहरण भी करने लगे है। यूरोप और अमरीका में अब तक हजारो लोगोने एलियंस द्वारा अगवा किये जाने का दावा किया गया है। और खास बात ये है अमरीका की दो महत्वपूर्ण एजंसिया C. I . A  और F. B. I भी इन घटनाओ पर ध्यान दे रही है। इसी कारन इन घटनाओं को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। एक समय पर एक व्यक्ति झूठ बोल सकता है लेकिन बहोतसी घटनाओ में गवाहोका परिक्षण किया गया जिसमे ये साबित हो गया की वोह सच बोल रहे थे। खास बात ये है की इनमे सेना के अधिकारी , पुलिस और सरकारी अधिकारी भी शामिल थे।
                           UFO देखे जाने का दावा करने वालो में पायलट, हवामनशास्त्री, डॉक्टर, वकील ऐसे लोग भी शामिल है। क्या इन लोगो को भी भ्रम हुवा होगा ? कोई पायलट क्यों झूठ बोलेगा ? इस कारन अब हमे इस विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। क्यों की ऐसी वारदाते हमारे देश में भी अब सामने आने लगी है। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के चिखलदरा में लोगोने एलियंस देखे जाने की खबर दी थी। आगरा के ताज महल के ऊपर भी एक UFO को रिकॉर्ड किया गया था। और लखनऊ भी लोगोने अजीब रोशनी देखने का दावा किया था। पहले सिर्फ यूरोप और अमरीका में नजर आने वाले UFO अब एशिया में भी नजर आने लगे है। चीन से कई UFO की घटनाये सामने आई है। ईरान में तो ख़ुफ़िया तरीकेसे चलाये जाने वाले मिसाइल परीक्षण के दौरान उन्हें UFO दिखा।
                                  इस कारन भारतीय समाज को इस विषय की अहमियत को समज लेना चाहिए। हम कई बार रात के आसमान को देखते है। कभी कोई अनजान रोशनी दिखे तो अनदेखा करे। कई बार हम ऐसी रोशनियों को विमान,सैटेलाइट या टूटता हुवा तारा समजकर नजरंदाज कर देते है।  लेकिन वो शायद कोई यान भी हो सकता है। हमारे देश में हर साल हजारो लोग गुमशुदा होते है। कुछ तो मिल जाते है लेकिन कुछ का कभी पता नहीं चलता।  हो सकता है इन गुमशुदा लोगो में से कुछ एलियंस के अपहरण का शिकार हुए हो ? कुछ लोगोको ये बाते बेतुकी लगेकि लेकिन संभावनाओंको सिरे से नकारा नहीं जा सकता। क्यों की यूरोप और अमरीका में एलियंस द्वारा अगवा किये जाने का दावा करने वालोका आकड़ा दस हजार से भी ज्यादा है। तो ऐसे में इस बात की क्या गॅरेंटी है की एलियंस भारतीयों का भी अपहरण नहीं करते होंगे?
                                 अब जबकि वोह हमारे इतने करीब आ चुके है। ऐसेमे हमारा उनसे अनजान रहना हमारी  सबसे बड़ी बेवकूफी साबित होगी। क्यों की अग्यानता से बड़ा कोई शत्रु नहीं। अगर हमने इन अपरिचित मेहमानोकी के बारे में सजकता नहीं दिखाई तो इसके परिणाम भयानक हो सकते है. 

1 टिप्पणी:

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *