Breaking

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

ओ'हारे अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर UFO के दर्शन (2006)


                                        7 नवम्बर 2006 को शिकागो के ओ'हारे हवाई अड्डे के कर्मचारीयो ने UFO देखने का दावा किया।
                                                               सूत्रो के मुताबिक सबसे पहले उस UFO को एक रैम्प कर्मचारी ने देखा। उसने इस बात से बाकि कर्मचारियों को अवगत कराया। ना सिर्फ कर्मचारियों ने बल्कि हवाई अड्डे के आस-पास कई आम लोगोने भी इस घटना को देखा। वह UFO वहापर लगभग 5 मिनट तक दिखाई दिया। हलाकि इस घटना की कोई तस्बीर नहीं सामने आई। लेकिन जो इस घटना के गवाह थे, वे खुद विमान कर्मचारी थे। इस कारन इस घटना की सत्यता पर शक की कोई गुंजाइश ही नहीं रहती।
                                                              लेकिन हर बार की तरह इस बार भी अमरीकी एजेंसियों ने इस घटना को सिरे से नकार दिया की उस दिन हवाई अड्डे पर जो देखा गया वह एक UFO था। उन्होंने कहा की वह एक मौसम की खराबी का नतीजा था। लेकिन यहाँ पर एक सवाल खड़ा होता है की जो पायलट सालो से विमान उड़ा रहे हो, जिन्हे मौसम की अच्छी खासी जानकारी हो, क्या उन लोगोकी आँखे सच में धोका खा सकती है ? या फिर उन्हें जान बूझकर झूठा साबित किया जा रहा है ? मुझे नहीं लगता की विमान कर्मचारियों को कोई धोका हुवा होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *