Breaking

UFO Crash लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UFO Crash लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 मार्च 2019

मार्च 12, 2019

केक्सबर्ग UFO की घटना (1965)


      9 दिसंबर 1965 की शाम अमेरीका के कम से कम 6 राज्यों और कॅनडा के ओन्टारिओ के इलाके में हजारो लोगो द्वारा आसमान में एक बड़ा आग का गोला देखा गया था। मिशिगन और ओहायो के नागरिको ने शिकायत की थी की उन्होंने आसमान में जलते हुए धातु के मलबे को देखा था और जिसके कारण घास में आग लगी थी। जब की पिट्सबर्ग के इलाके में आग के गोले के साथ तेज़ आवाज को भी लोगोने सुना था। पिट्सबर्ग से लगभग 30 मील दक्षिण-पूर्व में केक्सबर्ग गांव में लोगोने जंगल में कुछ दुर्घटनाग्रस्त होने की सुचना दी।
                                    लोगो के सुचना मिलते ही सेना हरकत में आइ। सेना के अधिकारियो ने जंगल को अपने कब्जे में लेकर आम लोगोके वहा जाने पर पाबन्दी लगा दी। लोगोने बताया की उस रात सेना ने यहाँ एक बड़ा ट्रक लाया था और बादमे उस ट्रक पर कुछ ले गए थे जो ढका हुवा था। बादमे सेना ने यह बयान जारी किया की वहा उन्हें कुछ नहीं मिला था। केक्सबर्ग के स्वयंसेवी फायर फायटर ने यह दावा किया था की उसने उस रात जंगल में एक बड़ी गोलाकार वस्तु को देखा था, जिसपर अग्यात चित्रलिपिया अंकित थी। 

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 26, 2019

रोझवेल दुर्घटना (1947)

आज मै आपको दुनिया की सबसे मशहुर "रोझवेल" दुर्घटना के बारेमे बताने वाला हु। दरसल ये वाकिया है 14 जून 1947 का, उस दिन रोझवेल के पास एक अग्यात वस्तु दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। वोह अचानक आसमान से आ गिरी थी। दुर्घटना स्थल पर पहुँचने वाले लोगोने यह कहा की वो कोई यान था। साथ ही लोगोने दुर्घटना के मलबे के साथ कुछ विचित्र शव देखने का भी दावा किया। प्रत्यक्षदर्शीयो का कहना था की वोह शव इंसानोंके बिलकुल नहीं थे। जब सेना को इस बात का पता चला, तो उन्होंने घटना स्थल पर पोहचकर मलबे और शवोंको अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन दूसरे ही दिन अखबारोने यह बात आग की तरह फैला दी की रोझवेल में UFO गिरा था। लेकिन जब लोगोमे इस बात की चर्चा बढ़ने लगी तो सेना ने दावा किया की वह एक "Weather Balloon"(वायुमंडल परिक्षण गुब्बारा) था। 1997 को सेना ने इसपर एक 231 पन्नो की रिपोर्ट भी जारी की। लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुवा,क्युँ की अब तक दुनिया भर के करोडो लोग ये मान चुके थे उस दिन रोझवेल में एक UFO ही दुर्घटनाग्रस्त हुवा था। आज भी रोझवेल दुनिया भर में मशहूर है।    

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 20, 2019

केप गिरार्डो दुर्घटना (1941)

सन 1941 की यह बात है। रेवरेंड विलियम हाफमैन नामक चर्च के फ़ादरी को दुर्घटना के पीड़ितोंकी प्रार्थना करने के लिए मिसौरी के केप मिरार्डो में बुलाया गया।  वहा जानेपर उन्होंने वह पुलिसकर्मियों, अग्निशामकों FBI एजेंटो की भीड़ लगी देखि। जब उन्हें दुर्घटनाग्रस्त लोगोके पास ले जाया गया, वहा उन्होंने एक विशाल डिस्क की आकर की अनजान चीज को देखा। जब उन्होंने दुर्घटनाग्रस्तोंको देखा तो वोह उन्हें देखकर हैरान थे। क्यूँ की जिन दुर्घटनाग्रस्त लोगोके लिए प्रार्थना करने के लिए उन्हें बुलाया गया था, असल में वोह तो इन्सान ही नहीं थे। उनकी आँखे बड़ी-बड़ी थी और उनका सिर उनके शरीर के मुकाबले बड़ा था। फ़ादरी ने एजंटोंके कहने पर उन जीवोंके लिए प्रार्थना की। बादमे एजंटोने फ़ादरी को इस घटनाको गोपनीय रखने के लिए गोपनीयता की शपथ दिलायी।   

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

फ़रवरी 19, 2019

ऑरोरा UFO दुर्घटना (1897)


17 अप्रैल 1897 में टेक्सास के अरोरा में एक UFO खेत में बनी पवनचक्कीसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दुर्घटना में उस UFO का ड्राइवर (जो की इस दुनियाका नहीं था) मारा गया। बादमे वहाके लोगोने उसके शव पर ईसाई तरीकेसे अंत्यसंस्कार करके उसे अरोरा के कब्रिस्तान मे दफना दिया गया.  इस घटना की खबर को 'डलास' और 'फोर्थ वर्थ' इन अखबार मे भी छापा गया था। लेकिन इस घटना की इतनी चर्चा नहीं हुई जितनि की "रोजवेल" हुयी। ऐसी कई घटनाये आज भी अनजान है

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *