Breaking

मंगलवार, 12 मार्च 2019

केक्सबर्ग UFO की घटना (1965)


      9 दिसंबर 1965 की शाम अमेरीका के कम से कम 6 राज्यों और कॅनडा के ओन्टारिओ के इलाके में हजारो लोगो द्वारा आसमान में एक बड़ा आग का गोला देखा गया था। मिशिगन और ओहायो के नागरिको ने शिकायत की थी की उन्होंने आसमान में जलते हुए धातु के मलबे को देखा था और जिसके कारण घास में आग लगी थी। जब की पिट्सबर्ग के इलाके में आग के गोले के साथ तेज़ आवाज को भी लोगोने सुना था। पिट्सबर्ग से लगभग 30 मील दक्षिण-पूर्व में केक्सबर्ग गांव में लोगोने जंगल में कुछ दुर्घटनाग्रस्त होने की सुचना दी।
                                    लोगो के सुचना मिलते ही सेना हरकत में आइ। सेना के अधिकारियो ने जंगल को अपने कब्जे में लेकर आम लोगोके वहा जाने पर पाबन्दी लगा दी। लोगोने बताया की उस रात सेना ने यहाँ एक बड़ा ट्रक लाया था और बादमे उस ट्रक पर कुछ ले गए थे जो ढका हुवा था। बादमे सेना ने यह बयान जारी किया की वहा उन्हें कुछ नहीं मिला था। केक्सबर्ग के स्वयंसेवी फायर फायटर ने यह दावा किया था की उसने उस रात जंगल में एक बड़ी गोलाकार वस्तु को देखा था, जिसपर अग्यात चित्रलिपिया अंकित थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *