Breaking

रविवार, 14 अप्रैल 2019

वेलैंसोल UFO, फ्राँस (1965)


1 जुलाई 1965 को फ्राँस के दक्षिण-पूर्व एल्स-डे-हाउते-प्रोवेन्स के वेलैंसोल में रहने वाले एक किसान मौरिस मास्से के साथ हुई ये घटना है। दरसल उस दिन मास्से सुबह 5.45 को अपने खेत की और जा रहा था। तभी उसे खेत के अंदर से एक विचित्र आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़ा तो उसे वहा  एक बड़ा अंडे के आकर का यान दिखाइ दिया। जिसके पास ही दो छोटे कद वाले विचित्र जिव थे। उन मे से एक ने जब मास्से को अपनी और आते देखा तो उसने अपने हाथ में एक यंत्र को मास्से की और किया और इसके बाद मास्से पूरी तरह से स्तब्ध हो गया। उसके पुरे शरीर को जैसे लकवा मार गया था। वो बिलकुल भी हिल नहीं पा रहा था।
      बादमे वे छोटे कद वाले जिव जल्दी से अपने यान में चढ़कर वहा से चले गए। उनके जाते हि मास्से का शरीर सामान्य हो गया। जब वह उस जगह जाता है जहा पर यान उतरा था, तो उसे वहा उस यान द्वारा छोड़े गए निशान साफ दिखाइ देते है। रात करीब 8.30 बजे मास्से अपनी बेटी के साथ घटना स्थल पर दुबारा जाता है। तब उन्हें इस बात का एहसास होता है की वहा की जमीन सिमेंट की तरह सख्त हो चुकी है। यह बात आग की तरह पुरे इलाके में फ़ैल जाती है। पुलिस को इस बात की खबर मिलते ही वोह भी घटना स्थल पर पहुँच जाते है और वहा की जाँच करते है। उन्हें वहा पर कई निशान मिलते है।       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *