Breaking

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

बोयसेन्स UFO, दक्षिण अफ्रीका (2010)


जुलाई 2010, इस महीने दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के बोयसेन्स के निवाशीयोने लगातार दो दिन तक लगातार आसमान में अग्यात रोशनियाँ देखी। दोनों ही दिन यह रोशनियाँ सूर्यास्त के कुछ समय बाद रात 8.30 बजे तक आसमान में स्थिर दिखाई दी। 8.30 के बाद ये रोशनियाँ क्षितिज पर धीरे-धीरे निचे जाते हुए गायब हो गई।
 प्रत्यक्षदर्शी लोगो ने बताया की वो इस अग्यात वस्तु के आकार को समझने में वे लोग असमर्थ रहे। लेकिन उनका अंदाजा था की वोह शायद त्रिकोणी आकार का रहा होगा। 19 साल के 'वॅन डेर स्पाय' ने अपनी दूरबीन से देखने की कोशिश की लेकिन उसे भी इस वस्तुके आकार का पता नहीं चला। लेकिन जिस प्रकार की उन रोशनियों की संरचना थी, लोगोने अंदाजा लगाया की वह त्रिकोणी आकार का होगा। वह रोशनियाँ अलग-अलग रंग की थी. नीला, पीला और सफ़ेद रंग की।
   इस घटना पर जब स्थानिक पुलिस और दक्षिण अफ्रीका की वायु सेना से पूछा गया तो वोह इस बारेमे कोई भी जवाब देने में असमर्थ रहे। उन्हें खुद ही नहीं पता था की उस रात आसमान में आखिर था क्या ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *