Breaking

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

द घोस्ट रॉकेट्स (1946)

सन 1946 एक ऐसा साल था जब स्विडन देश के आसमान में अजीब और अग्यात वस्तुए सबसे ज्यादा देखी गई। ये संख्या इतनी ज्यादा है की ना सिर्फ इस देश में बल्कि पुरी दुनिया के इतिहास में भी ये तादाद सबसे ज्यादा है। लगभग 2000 विचित्र और अग्यात वस्तुए स्विडन के आसमान में 1946 को नजर आई। यानी हिसाब किया जाये तो हर रोज कम से कम पांच विचित्र घटनाये स्विडन में घटित हो रही थी। स्थानिक लोगोने उन्हें "द घोस्ट रॉकेट्स" का नाम दिया। क्यों की वह दिखने में रॉकेट्स जैसे थे और उनसे तेज आवाज भी आती थी। लेकिन वह असल में ना कोई विस्फोट करते थे ना कोई हमला, और जहा लोगोने उन्हें गिरते देखा, वहा जानेपर उन्हें कोई निशान भी नहीं मिले।  जैसे वोह थे ही नहीं। देखने वालो को ये लगता था की उन्होंने खुली आँखोंसे कोई सपना देखा हो। जब सरकार ने इसकी जाँच करवाई तो उन्हें भी कुछ समझ नहीं आया। आखिर में उन्होंने यह निष्कर्ष निकला की शायद लोगोने उल्कावर्षा देखि हो। लेकिन शायद सरकार ये बात भूल गई की  उल्कावर्षा पुरे साल भर नहीं चलती।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for Comment

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *