UFO
मार्च 13, 2019
तेहरान UFO की घटना (1976)
19 सितम्बर 1976 की सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में एक UFO दिखाइ दिया। वह UFO सेना के रडार पर भी आने के कारण सेना ने अपने दो F-4 Phantom I I जेट लड़ाकू विमान भेजे। लेकिन उस UFO का पीछा करते वक़्त उसके नजदीक जाने पर जेट विमानोंके पायलट को विमान के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणो मे खराबी नजर आइ। उसका रेडिओ भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।
इस घटना की सत्यता को लेकर कई विवाद है। कुछ जानकारों का मानना है की उस दिन उल्कावर्षा हुयी थी। शायद गलती से उसे ही UFO समझा गया, और रही बात जेट विमान में गड़बड़ी की तो इस F-4 जेट विमानो मे यह आम बात होना बताया जाता है। लेकिन यहाँ कुछ सवाल अभी भी अनसुलझे है -
अगर वोह सिर्फ एक उल्का वर्षा थी तो पायलट उस चीज़ का एक निश्चित दिशा में पीछा कैसे कर रहे थे ? और उसके पास जाने पर ही विमान में गड़बड़ी कैसे आइ ? जबकि उसके दूर जाने पर सारे उपकरण सामान्य हो गए। इन सवालों के जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया है।





